कॉमरेड सूर्य नारायण सिंह एवं कॉमरेड चन्द्रशेखर सिंह गरीबों दलितों मजदूरों नौजवानों के मसीहा थे- रामरतन सिंह

DNB Bharat Desk

कॉमरेड सूर्य नारायण सिंह की 106 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन एटक नेता प्रहलाद सिंह ने किया । बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत पपरौर पंचायत स्थित चांद सूरज अस्पताल के परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड एवं बीहट नगर परिषद के सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। वहीं चांद सूरज अस्पताल के व्यवस्थापक सह वरिष्ट कम्युनिस्ट नेता दिलेर अफगन ने कार्यक्रम में आए भाकपा कार्यकर्ताओं को स्वागत, अभिनंदन करते हुए कहा कि कॉमरेड सूर्य नारायण सिंह को एक कमरे में नहीं रखा जा सकता है ।

- Sponsored Ads-

उनकी सोच और समझ इतना विशाल था कि आज हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं ,वे हम सबके मार्गदर्शक थे । पार्टी में अनुशासन और कर्तव्यबोध कराने का सामर्थ उनमें था,उनके कार्यकाल में बेगुसराय मास्को लेलिन ग्राफ के नाम से जाना जाता था।वे कर्मठ, साहसी, निडर व्यक्तित्व के महान समाजसेवी नेता थे। उन्होंने कहा कि,आगे जो भी कार्यक्रम होगा वह वृहद एवं विशाल आयोजन होगा,उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तेघड़ा के पूर्व विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि कॉमरेड सूर्य नारायण सिंह एवं कॉमरेड चन्द्रशेखर सिंह की योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है,वे गरीबों दलितों मजदूरों नौजवानों के मसीहा थे,वही भाकपा के जिला मंत्री अवधेश राय ने कहा कि कॉमरेड सूर्य नारायण सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने  कई ऐतिहासिक काम किया ।

कॉमरेड सूर्य नारायण सिंह एवं कॉमरेड चन्द्रशेखर सिंह गरीबों दलितों मजदूरों नौजवानों के मसीहा थे- रामरतन सिंह 2भूस्वामियों से लड़कर हज़ारों बिगहा जमीन भूमिहीनों गरीबों के बीच बांटने और बसाने का काम किया,उनके मार्गदर्शन में गरीबों दलितों भूमिहीनों को बासगीत का पर्चा दिलाने का काम किया गया, वे पार्टी के हरएक कार्यकर्ता को नाम से जानते थे , पार्टी को मजबूत करने एवं ऊंचाई तक ले जाने में उनकी अहम भूमिका रही है, चांद सूरज अस्पताल आज एक मिशाल है जो आज भी कम खर्च में इलाज किया जाता है,आज हमें संकल्प लेना है कि जो दायित्व कॉमरेड सूर्य नारायण सिंह ने हम सब को दिया है उसे हम नई ऊर्जा के साथ हर हाल में पूरा  करेंगे ,आम आवाम,की हक अधिकार के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करने के लिए छात्र नौजवानों किसानों मजदूरों को तैयार करना है।

कॉमरेड सूर्य नारायण सिंह एवं कॉमरेड चन्द्रशेखर सिंह गरीबों दलितों मजदूरों नौजवानों के मसीहा थे- रामरतन सिंह 3कार्यक्रम का शुभारम्भ बिहार राज्य इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम सिंह की नेतृत्व में बीहट इप्टा के कलाकारों ने जन गीत की प्रस्तुति से कार्यकर्ता में जोश भर दिया, उपस्थित लोगों ने कॉमरेड चन्द्रशेखर एवं कॉमरेड सूरज नारायण सिंह के आदमकद मूर्ति पर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।बैठक को बरौनी भाकपा के सहायक अंचल मंत्री नवीन सिंह, इप्टा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ सिंह, नौजवान संघ एवं जिला कार्यकारणी के सदस्य धीरेंद्र कुमार, अमीन हमजा ,संजीव कुमार, किसान नेता रामाधार सिंह, एआईएसएफ के राकेश कुमार एवं शंभू देवा ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर अर्जुन सिंह, अशोक रजक,राजीव सिंह, मनोज कुमार, उमेश पासवान, भगवान पासवान ,भैरव पासवान , राम उदगार सिंह भूतनाथ, भास्कर राय, दिनकर तांती,वशिष्ठ सिंह, मोहम्मद शमीम , मोहम्मद रिजवान,राम सागर ठाकुर, महेंद्र सिंह, पंकज कुमार, रितेश कुमार, राम सुंदर सिंह, लक्ष्मी प्रसाद यादव, सचिन कुमार एवं अनिल पाठक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share This Article