वारिसनगर प्रखंड कार्यालय में ‘सुधा डेयरी’ काउंटर का शुभारंभ, अब एक ही जगह मिलेंगे सभी डेयरी उत्पाद

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में आज बिहार सरकार की ‘सात निश्चय योजना’ के तहत ‘सुधा डेयरी’ काउंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजमल परवेज ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर बीडीओ अजमल परवेज ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को सुधा डेयरी के उत्पादों के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रखंड कार्यालय परिसर में ही सभी प्रमुख डेयरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे।

वारिसनगर प्रखंड कार्यालय में ‘सुधा डेयरी’ काउंटर का शुभारंभ, अब एक ही जगह मिलेंगे सभी डेयरी उत्पाद 2उन्होंने बताया कि इस काउंटर पर दूध, लस्सी, दही, छाछ, रबड़ी समेत सुधा के विभिन्न गुणवत्ता युक्त उत्पाद लोगों को मिलेंगे। इससे न केवल आम उपभोक्ताओं को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर डेयरी उत्पादों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई और उन्होंने सरकार की इस व्यवस्था की सराहना की।

Share This Article