वीरपुर के पर्रा में सरस्वती विद्या निकेतन का हुआ उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने की उम्मीद

DNB Bharat Desk

वीरपुर के पर्रा में स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन का उद्धघाटन रविवार को हुआ। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बेगूसराय से किया गया। मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पर्रा में किया गया। 

- Sponsored Ads-

उसके बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय, जिलाध्यक्ष उमानंद चौधरी, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव साकेत सुमन, एचएम स्वाति कुमारी, मध्य विद्यालय पर्रा के एचएम मनोज कुमार झा, संकुल समन्वयक शंकर महतों, पूर्व मुखिया लाल बहादुर शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर वर्ग संचालन कार्य का शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण एचएम स्वाति कुमारी ने दिया। 

वीरपुर के पर्रा में सरस्वती विद्या निकेतन का हुआ उद्घाटन, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने की उम्मीद 2अतिथियों को चादर, माला व पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि नेतरहाट की तर्ज पर हरेक प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना की गई है। आने वाले समय में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लायेगा। मध्य विद्यालय पर्रा के एचएम मनोज कुमार झा ने कहा कि  मॉडल विद्यालय बनने से यहां पढ़ने वाले बच्चे हरेक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

 अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर ऋषव कुमार, निशांत झा, शिक्षक डॉ अखिलेश कुमार, गंगाधर, कुंदन, राम सुजान, मुकेश कुमार, निधि प्रिया, प्रगति कुमारी, मनोरंजन कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article