लंपी बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया शुभारंभ

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार पशुपालन विभाग बिहार पटना अंतर्गत बेगूसराय जिला में तेघरा प्रखंड में लम्पी त्वचा रोग(LSD ) टीकाकरण कार्यक्रम माह जुलाई 2025 दिनांक 17.7.2025 को तेघड़ा गौशाला में माननीय बिहार सरकार खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

- Sponsored Ads-

 लंपी बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया शुभारंभ 2खेल मंत्री  सुरेंद्र मेहता जी ने कहा गौमाता को स्नेहपूर्वक रोटी और गुड़ खिलाकर सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह पहल हमारे पशुधन की सुरक्षा और किसानों की आजीविका की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

लंपी बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया शुभारंभ 3 इस टीकाकरण कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार कुमुद,भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी तेघड़ा,डॉ चंद्र मौलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी तेघरा श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  डॉ रविंद्र प्रसाद मोहन, गौशाला सचिव शिव कुमार केजरीवाल, जदयू मीडिया सेल जिला अध्यक्ष मोनू पटेल सहित पशुपालन विभाग तेघडा के कर्मी एवं टीका कर्मी भी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article