समस्तीपुर: हसनपुर के मरांची उजागर पंचायत सरकार भवन में मुखिया गीता देवी ने फीता काटकर किया पुस्तकालय का शुभारंभ

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड अंतर्गत मरांची उजागर पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को बिहार सरकार के ‘सशक्त समाज, सशक्त पंचायत’ अभियान के तहत पंचायत पुस्तकालय का शुभारंभ मरांची उजागर पंचायत के मुखिया गीता देवी ने फीता काटकर किया।

वहीं मुखिया गीता देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और मेघावी बच्चों एवं विद्यार्थियों को बिना किसी आर्थिक बाधा के उनके अपने ही पंचायत में ही उच्च गुणवत्ता वाली पुस्तकें और अध्ययन सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तक उपलब्ध कराना है।

समस्तीपुर: हसनपुर के मरांची उजागर पंचायत सरकार भवन में मुखिया गीता देवी ने फीता काटकर किया पुस्तकालय का शुभारंभ 2पुस्तकालय शुभारंभ में हसनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुणाल कुमार, पंचायत सचिव अमित कुमार, मरांची उजागर पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि शिवचन्द्र प्रसाद यादव, उपमुखिया अभिषेक कुमार सहित मरांची उजागर पंचायत के वार्ड सदस्य एवं कर्मी मौजूद रहे।

Share This Article