नालंदा: बिहार सरकार का नवरात्र पर बड़ा तोहफा, सीएम नीतीश ने ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ का किया शुभारंभ

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नवरात्र के मौके पर बिहार सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अक्टूबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ का शिलान्यास किया।

 नालंदा: बिहार सरकार का नवरात्र पर बड़ा तोहफा, सीएम नीतीश ने ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ का किया शुभारंभ 2इसके तहत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में विवाह मंडप बनाए जाएंगे। नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के अम्बा पंचायत समेत 22 पंचायतों में इसका शिलान्यास हुआ। 40 अरब रुपये से अधिक की इस परियोजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए गरिमामय और सुविधाजनक स्थान मिलेगा।

 नालंदा: बिहार सरकार का नवरात्र पर बड़ा तोहफा, सीएम नीतीश ने ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ का किया शुभारंभ 3मंडपों का संचालन जीविका दीदियों के जिम्मे होगा, जबकि भूमि चयन की जिम्मेदारी अंचल अधिकारियों को दी गई है। यह योजना ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article