डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तालाब में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और शादी की खुशियां चंद ही पलों में गम में बदल गईं।घटना सरमेरा थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान तालाब की है।

बताया जाता है कि गांव में पवन राम की पुत्री की शादी थी। शादी के तहत मंगरोर रस्म के लिए गांव के दर्जनों लोग तालाब में नहाने पहुंचे थे। रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए।कुछ देर बाद जब खुशबू और राधा कुमारी अपने घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आशंका होने पर ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन की, जहां दोनों बच्चियों का शव पानी में मिला।इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ब
ताया जा रहा है कि शादी के माहौल में व्यस्तता के कारण बच्चियों पर ध्यान नहीं जा सका।परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान दिया जाता, तो शायद दोनों की जान बचाई जा सकती थी।फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क