कैमूर: दूसरे चरण के ड्यूटी में तैनात कर्नाटक पुलिस के हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है,बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की ड्यूटी में तैनात कर्नाटक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है,

- Sponsored Ads-

कैमूर: दूसरे चरण के ड्यूटी में तैनात कर्नाटक पुलिस के हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस 2मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक पुलिस की टीम चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ पहुंची थी और सभी जवान रामगढ़ हाई स्कूल प्रांगण में ठहरे हुए थे,सुबह जब साथी जवानों ने राजकुमार को जगाने की कोशिश की, तो वे अचेत मिले,तत्काल उन्हें रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,

कैमूर: दूसरे चरण के ड्यूटी में तैनात कर्नाटक पुलिस के हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस 3इस घटना की पुष्टि करते हुए रामगढ़ बीडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार की मौत हार्ट अटैक से हुई है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है,घटना की सूचना पर रामगढ़ थाना अध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है,चुनावी माहौल में यह घटना पुलिस बल के बीच शोक की लहर फैलाने वाली है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article