प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को बिजली के खंभे से लटकाया, दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने कहा आत्महत्या

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराबीघा गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक युवक की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराबीघा गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई है। 

परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र चेन्नई में रहकर काम करता था और पिछले कुछ दिनों से गांव में ही रह रहा था। इसी दौरान दूसरे गांव की एक युवती से उसके प्रेम संबंध होने की बात सामने आई थी।परिजनों के अनुसार घटना की शाम धर्मेंद्र अपनी प्रेमिका से करीब पांच सौ रुपये लेकर दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। 

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को बिजली के खंभे से लटकाया, दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने कहा आत्महत्या 2पूरी रात खोजबीन के बाद सुबह धर्मेंद्र की मौत की खबर मिली।परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि पहले गला दबाकर उसे अधमरा किया गया और इसके बाद फांसी के फंदे से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। हालांकि परिजनों ने यह भी बताया कि घटना की शाम धर्मेंद्र का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया था। 

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को बिजली के खंभे से लटकाया, दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने कहा आत्महत्या 3अब युवक की मौत के पीछे प्रेम प्रसंग है या घरेलू विवाद, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं नूरसराय थानाध्यक्ष ने फोन पर बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article