इंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द होने से नाराज छात्र ने तीन मंजिला मकान से लगाई छलांग, इलाज के क्रम में हुई मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर इलाके स्थित एक लाइब्रेरी से इंटर के छात्र ने तीन मंजिला छत से छलांग लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर मौजूद चश्मदीद और मृतक छात्र समित कुमार का दोस्त पीयूष कुमार ने बताया इलेवंथ क्लास का रजिस्ट्रेशन रद्द हो जाने के कारण छात्र सुमित का इंटर का एडमिट कार्ड नहीं बन सका।

इंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द होने से नाराज छात्र ने तीन मंजिला मकान से लगाई छलांग, इलाज के क्रम में हुई मौत 2दरअसल छात्र सुमित कुमार का इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो रही है एडमिट कार्ड नहीं होने के कारण वह इंटर की परीक्षा में भी शामिल नहीं हो पाएगा। जिसके कारण वह तीन मंजिला छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। छत से छलांग लगाने से महज 10 मिनट पहले ही उसने यह पूरी बात अपने करीबी दोस्त पीयूष को बताया था। इसी बात से छात्र काफी तनाब में था।

इंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द होने से नाराज छात्र ने तीन मंजिला मकान से लगाई छलांग, इलाज के क्रम में हुई मौत 3फिलहाल घटना की जानकारी मिलने पर सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि और सदर डीएसपी ने घटना की जानकारी ली।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही इस घटना के बाद परिजन काफी सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article