समस्तीपुर में सनसनी: दलसिंहसराय में किराये के मकान में फंदे से लटका मिला आर्केस्ट्रा डांसर का शव, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से जहां दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 स्थित बस स्टैंड के समीप एक किराये के मकान में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।बताया जाता है कि युवती पिछले कुछ समय से उक्त मकान में किराये पर रह रही थी और आर्केस्ट्रा कार्यक्रमों में कार्य कर अपना जीवनयापन करती थी।

- Sponsored Ads-

रविवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद जब कमरे की जांच की गई तो युवती का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

समस्तीपुर में सनसनी: दलसिंहसराय में किराये के मकान में फंदे से लटका मिला आर्केस्ट्रा डांसर का शव, जांच में जुटी पुलिस 2परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग युवती की मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Share This Article