बेगूसराय में किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविवार को घर में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।इससे परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी मनोज पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सुमन पासवान के रूप में की गई।ग्रामीणों ने बताया कि घटना के वक्त वह घर में अकेला था।

वह इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दिया था।घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article