तेघड़ा एसडीओ की चेतावनी: अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, माफियाओं में हड़कंप।
डीएनबी भारत डेस्क

तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत चौधराइन पोखर के समीप 33 हजार विद्युत पोल के पास जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध खनन किए जाने का मामला गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे सामने आया। सूचना मिलते ही तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती एवं एएसआई सरोज कुमार मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया।
बताया जाता है कि तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में अवैध खनन में संलिप्त लोगों को खदेड़कर पकड़ा गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्युत पोल के पास इस तरह का खनन न केवल अवैध है, बल्कि इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जब्त जेसीबी व ट्रैक्टर को तेयाय ओपी पर लाया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
डीएनबी भारत डेस्क