डीएनबी भारत डेस्क
बिहार में यूं कहें तो पूर्ण रूप से शराबबंदी है फिर भी शराब माफियाओं के द्वारा शराब की बड़ी बड़ी खेप खपाने के लिए तरह तरह के पैतरे आजमाता है ताज़ा मामला समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के मननपुर चौर का है जहाँ एक बार फिर से उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है।

टीम ने झाड़ी में छिपा कर रखे गए बालू भरे आठ ड्रम से 400 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। वही उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मननपुर चौर में बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना पर उत्पाद विभाग की दारोगा पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान ड्रम से भाड़ी मात्रा में शराब बरामद की है।
हालांकि इस दौरान कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। बरामद शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को जप्त कर थाने लाया गया है और इस मामले में प्राथमिक की दर्ज की गई है। जांच में पाया गया है कि राकेश यादव नाम का व्यक्ति जो बाघी का रहने वाला है वो इलाके में शराब का कारोबार कर रहा था, उसने ही शराब की खेप यहां पर मंगवाई थी।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय थाने की भी मदद ली जा रही है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट