समस्तीपुर: विभूतिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झोपड़ी में साजिश रच रहे 3 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 238.62103;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 26;
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:विभूतिपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार के साथ तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। 

रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जोगिया पथ स्थित कोल्ड स्टोरेज स्थित चौर में एक छोटी झोपड़ी में कुछ हथियारबंद अपराधियों के जमा होने और उनके द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश  रची जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया।

समस्तीपुर: विभूतिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झोपड़ी में साजिश रच रहे 3 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार 2 उसके बाद विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्क्षण कार्रवाई करते हुए छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान मौके से तीन अपराधी को पकड़ा गया, जबकि एक अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। तलाशी के क्रम में पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, और नगद 12,500, के साथ तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

 समस्तीपुर: विभूतिपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झोपड़ी में साजिश रच रहे 3 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार 3इसके अतिरिक्त घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश में एक नाबालिग है। सभी विभूतिपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है फरार बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इन सभी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है

Share This Article