नालंदा: निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, 25 हजार की घूस मांगते बीसीएम रंगे हाथ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के नगरनौसा में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये रिश्वत की माँग करने वाले स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार किया है.

- Sponsored Ads-

निगरानी विभाग के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा में कार्यरत बीसीएम मनजीत कुमार जन्मतिथि मे सुधार करने के बदले 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था.

नालंदा: निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, 25 हजार की घूस मांगते बीसीएम रंगे हाथ गिरफ्तार 2

जिन्हें बॉबी नाम की महिला के शिकायत पर 10 हजार नगद लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल गिरफ्तार बीसीएम मनजीत प्रसाद को निगरानी टीम अपने साथ पटना लेकर चली गई है.

Share This Article