रांची रोड पर फिल्मी ड्रामा: टोटो से कूदकर भागा शराब तस्कर, गलियों में खदेड़कर पुलिस ने दबोचा

DNB Bharat Desk

लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड में रविवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल ले जाया जा रहा एक कैदी हथकड़ी सरकाकर टोटो से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद करीब 10 मिनट तक गलियों में पुलिस और आरोपी के बीच भाग-दौड़ होती रही। 

- Sponsored Ads-

आखिरकार पुलिस जवानों और मोहल्लेवासियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।पुलिस के अनुसार, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मोनमा गांव निवासी अखिलेश कुमार को नालंदा मोड़ से शराब मामले में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में दीपनगर जेल भेजा जा रहा था।

रांची रोड पर फिल्मी ड्रामा: टोटो से कूदकर भागा शराब तस्कर, गलियों में खदेड़कर पुलिस ने दबोचा 2 पुलिसकर्मी उसे टोटो से लेकर जा रहे थे।रांची रोड के पास मौका पाकर आरोपी ने हथकड़ी सरका ली और अचानक टोटो से कूदकर पास की गली में भाग गया। आरोपी को भागते देख साथ चल रहे पुलिस जवानों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। करीब 10 मिनट तक पीछे-पीछे पुलिस और आगे-आगे आरोपी गलियों में दौड़ते रहे। पुलिस जवान लगातार शोर मचाते हुए उसे पकड़ने का प्रयास करते रहे।

रांची रोड पर फिल्मी ड्रामा: टोटो से कूदकर भागा शराब तस्कर, गलियों में खदेड़कर पुलिस ने दबोचा 3पुलिस के शोर की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्लेवासी भी घरों से निकल आए और जवानों की मदद में जुट गए। भागते हुए आरोपी को गली के पास स्थानीय लोगों ने घेर लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस जवान उसे दोबारा अभिरक्षा में लेकर जेल ले गए ।नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के फरार होने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article