बेगूसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 927 ग्राम स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार से हो रही थी तस्करी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय पुलिस नशा के खिलाफ लगातार बड़ी-बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी करी में एक बार फिर बेगूसराय पुलिस ने लाखों रुपए के स्मैक के साथ 6 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह लोग स्विफ्ट कार से लाखों रुपए के स्मैक ले जा रहे थे। 

- Sponsored Ads-

तभी बेगूसराय पुलिस को इस सूचना मिली बेगूसराय पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान लाखों   रुपए के स्मैक को बरामद किया गया। आपको बताते चले कि बेगूसराय में लाखों रुपए के स्मैक के साथ 6 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया हैं। ये लोग स्विफ्ट कार से खेप ले जा रहे थे। तभी एसपी मनीष को गुप्त सूचना मिली कि कार सिहमा ढाला की ओर से बढ़ रही थी। इसी सूचना मिलते ही मटिहानी थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में DIU की टीम भी बैकअप के लिए वहां पहुंच गई। 

बेगूसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 927 ग्राम स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार से हो रही थी तस्करी 2वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सिहमा ढाला के पास स्विफ्ट कार को रुकवाया। जब कार की तलाशी ली गई तो कार के से कुल 927 ग्राम स्मैक बरामद की गई।इसके अलावा, पुलिस ने मौके से तस्करों के पास से 5 मोबाइल और 1300 रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने कार सवार 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मटिहानी थाना पुलिस और डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) की संयुक्त टीम ने की है।गिरफ्तार किए गए अपराधियों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने इस पूरे रैकेट का खुलासा किया। 

बेगूसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 927 ग्राम स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार से हो रही थी तस्करी 3पकड़े गए तस्करों ने कबूल किया कि वे इस स्मैक की खेप को छितनौर निवासी छोटू कुमार को सौंपने जा रहे थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की निशानदेही पर छापेमारी की और मुख्य रिसीवर छोटू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सदर-1 डीएसपी के नेतृत्व में मटिहानी थाना पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई की गई। इस दौरान सदर डीएसपी 1 आनंद कुमार पांडे ने बताया है कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को सूचना मिली कि स्मैक की बड़ी खेत ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। 

बेगूसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 927 ग्राम स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार से हो रही थी तस्करी 4उन्होंने बताया है की कार्रवाई करने के दौरान लाखों रुपए की स्मैक बरामद किया गया साथ ही साथ 6 स्मैक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मटिहानी के रहने वाले कन्हैया कुमार, विशाल उर्फ शिवम कुमार, सुदर्शन कुमार, सिहमा के रहने वाले प्रशांत कुमार, छितरौर के रहने वाले छोटू कुमार (रिसीवर) और नरहन (समस्तीपुर) के रहने वाले कुंदन पासवान के रूप में हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article