नालंदा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 31 मार्च को नालंदा दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, नए सभागार का करेंगी उद्घाटन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च 2026 को एक दिवसीय दौरे पर राजगीर, नालंदा पहुंचेंगी। इस दौरान वे नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

 राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय में 2000 सीटों वाले नए सभागार का उद्घाटन भी करेंगी। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई मंत्री सांसद भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पहला नालंदा दौरा है।

नालंदा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 31 मार्च को नालंदा दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, नए सभागार का करेंगी उद्घाटन 2 इस खास मौके पर वे ऐतिहासिक नालंदा खंडहर का भी भ्रमण करेंगी और प्राचीन गौरवशाली इतिहास से रूबरू होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर नालंदा खंडहर और विश्वविद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख सड़कों को बैरिकेड कर दिया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं।

नालंदा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 31 मार्च को नालंदा दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, नए सभागार का करेंगी उद्घाटन 3वहीं, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पहली बार नालंदा की पवित्र धरती पर आ रही हैं और यहां के गौरवशाली इतिहास को करीब से जानेंगी। मंत्री ने राष्ट्रपति की यात्रा को सुखद और मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी हैं। 

Share This Article