छठ पूजा घाट का शिलान्यास: डीह पंचायत में बनेगा सीढ़ीनुमा घाट, जिला पार्षद ने रखी आधारशिला

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर डीह पंचायत के सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पास बनने वाले सीढ़ीनुमा छठ पूजा घाट की आधारशिला मंगलवार को जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 15 की सदस्या शिल्पी कुमारी ने रखी।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने कहा कि लगभग 12 से 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस छठ घाट की देखभाल करना यहां के आम नागरिकों का भी नैतिक दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की धांधली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

छठ पूजा घाट का शिलान्यास: डीह पंचायत में बनेगा सीढ़ीनुमा घाट, जिला पार्षद ने रखी आधारशिला 2उन्होंने आगे कहा कि इस पंचायत के लोग यहाँ छठ घाट के निर्माण की मांग पिछले कई वर्षों से कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है। आज के समय में अधिकांश जनप्रतिनिधि केवल वोट हासिल करने के लिए घोषणाओं का अंबार लगा देते हैं, लेकिन उनकी फितरत घोषणाएं करने की नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने की है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान रौशन चौरसिया, पूर्व सरपंच संजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार, मंटून सरदार, सोनू कुमार, रौशन सिंह, प्रमोद झा, मनोज कुमार, चंदन सिंह, कन्हैया सिंह, अमित कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article