वीरपुर में 12 लाख 85 हजार400 की लागत से बने पीसीसी सड़क का जिला पार्षद ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 3 में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 15 के जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि यह सरक उमा चौरसिया घर से कृष्णनंदन चौरसिया घर तक बने इस सड़क के निर्माण में 12 लाख 85 हजार 400 रुपए की लागत से किया गया है।

- Sponsored Ads-

जिला पार्षद ने कहा कि इस सड़क का पीसीसी ढलाई हो जाने से आमजन को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों, सामाजिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना हमारी संस्कृति और प्राथमिकता में है।

वीरपुर में 12 लाख 85 हजार400 की लागत से बने पीसीसी सड़क का जिला पार्षद ने किया उद्घाटन 2मौके पर ग्रामीण नवल चौधरी, संजीव चौधरी, मंटू साहनी, संजीत सिंह, निरंजन सिंह, राकेश चौरसिया, रामविनय चौरसिया, रामफल चौधरी, राकेश मालाकार, चंदन सिंह, नकुल साहनी, राजू चौधरी, मृत्युंजय सिंह, महेश सिंह, राजेश्वर चौरसिया, पवन चौधरी, रमेश मालाकार, धर्मेन्द्र चौरसिया आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article