बेगूसराय के विकास शिविरों का वरीय पदाधिकारियों ने किया मुआयना

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

सरकारी आदेशानुसार समाज में अब भी विकास कार्यों के साथ विभिन्न तरह से चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह रहे अनुसुचित जाति,जन जाति वर्ग के लोगों को जानकारी और अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए शनिवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम, भवानंदपुर,डीह और वीरपुर पूर्वी पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर के नेतृत्व में विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुआयना जिला के वरीय पदाधिकारी सुजेय कुमार के द्वारा किया गया। भवानंदपुर में आयोजित विकास शिविर में उन्होंने 38 लोगों को अपने हाथों से जन्म प्रमाणपत्र का भी वितरण किया।

बेगूसराय के विकास शिविरों का वरीय पदाधिकारियों ने किया मुआयना 2वीरपुर पश्चिम में चमरु मल्लिक घर के पास, वीरपुर पूर्वी पंचायत भवन में,डीह पर नट बाबा स्थान भवानांदपुर में रामोतार चौधरी घर के पास आयोजित विकास शिविर में लोगों की उपस्थिति और कर्मीयों के द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा अगर लोगों में अपने अधिकार और कर्तव्य का ज्ञान प्राप्त हो जाता है तो।हर लोग खुशहाल हो सकते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article