नये सत्र में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड में प्रवेशोत्सव अभियान के तहत मंगलवार को मिडिल स्कूल मेहदौली के शिक्षकों व बच्चों ने प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में पोषक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली। प्रधानाध्यापक ने बताया कि नये सत्र में छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए पोषक क्षेत्र  में प्रभातफेरी निकालकर अभिभावकों को प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

- Sponsored Ads-

यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके नामांकन प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। प्रभातफेरी के दरम्यान  शिक्षा से देश सजायेंगे, हर बच्चे को पढ़ायेंगे, हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा, पापा सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी सहित अन्य प्रेरक नारों के माध्यम से बच्चों  ने अभिभावकों को जागरूक किया गया।

नये सत्र में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी 2मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह,शिक्षक अनिल रजक,सुमन कुमार मालाकार,रूबी कुमारी, बन्दना कुमारी,जयप्रकाश,रिजवान,अमित,नीतू, ललिता, मीरा रानी,अन्नू,रूपम सहित बच्चे मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article