समस्तीपुर: दलसिंहसराय में दरोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बिहार में 2016 से पूर्ण रूप से  शराबबंदी लागू है और जिस पुलिस पर इसे लागू कराने की जिम्मेदारी है उसी विभाग की छवि को धूमिल करने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले में एक दरोगा का कथित तौर पर शराब के नशे में वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहा दरोगा समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना में तैनात पिंटू सिंह है। दरोगा शराब के नशे में इस कदर धुत है कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं हुआ कि उनके साथ मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।वीडियो में वह पहले होली खेलते  दिखता हैं और बाद में शराब की बोतल के साथ बेड पर लुढ़कते हुए नजर आ रहा हैं। 

समस्तीपुर: दलसिंहसराय में दरोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप 2इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस तरह का वीडियो सामने आने से पुलिस विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि dnb Bharat नही करता है। इस मामले में दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक शर्मा ने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हें मीडिया के माध्यम से मिला है और इसकी जांच कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले की सत्यता की जांच के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article