हथियार के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बिंद थाना क्षेत्र के जक्की गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

थाना क्षेत्र के जक्की गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग जख्मी हो गए।
घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से रामचंद्र सिंह को बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया। आरोप है कि बिनोद महतो ने कुदाल से हमला कर फायरिंग भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
