शोशल मिडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में हथियार लहराकर का इंस्टाग्राम पर रिल बनाकर वीडियो पोस्ट करना एक नाबालिक युवक को महंगा पड़ गया। वही  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नाबालिक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र की है।

शोशल मिडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2बताया जाता है कि एक नाबालिक युवक ने हाथ में हथियार लेकर इंस्टाग्राम पर रिल बनाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और नाबालिक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से एक नाबालिक युवक हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर रिल बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

शोशल मिडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल मामले में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल 3आपको बताते चले की बिहार में हथियार लहरा कर वीडियो बनाकर वायरल करने का पाबंदी है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है लगातार वायरल होने के चक्कर में हाथ में हथियार लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article