बेगूसराय में एक शादी समारोह में एक युवक का खुलेआम हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक कके द्वारा खुलेआम हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर डांस कर रहा है वहीं दूसरी युवक हाथ में शराब की बोतल लेकर झूम रहा है। खुलेआम हाथ में हथियार एक युवक और दूसरा युवक शराब की बोतल लेकर डांस करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर हाथ में हथियार और दूसरा युवक हाथ में शराब की बोतल लहराते हुए डांस कर रहे दोनों युवक को कानून का खौफ कहीं से नजर नहीं आ रही है ।

- Sponsored Ads-

घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार की है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 13 मार्च की है ।जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बारात में बैंड-बाजे की धुन पर कई युवक झूम रहे हैं। इसी दौरान काले रंग की शर्ट पहने एक युवक जोश में आकर हाथ में कट्टा हथियार लहराने लगता है।बिना किसी डर के कैमरे के सामने हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी जश्न में एक एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है, जिसके हाथ में कथित तौर पर शराब की बोतल है। वह बोतल लहराते हुए गानों की धुन पर ठुमके लगा रहा है। जो शराबबंदी वाले बिहार में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

बेगूसराय में एक शादी समारोह में एक युवक का खुलेआम हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल 2और बैकग्राउंड में बज रहे गानों के बोल भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। वीडियो में ‘अरे ना ए दादा नाचे जाइब बाराती में, गोली चलेला भूमिहार के बाराती में’ और ‘हई भूमिहार जिला। जैसे गाने बज रहे हैं। इन गानों के जरिए जातिगत वर्चस्व दिखाने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक सौहार्द के लिए भी चिंता का विषय है। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में दिख रहे युवक बेखौफ अंदाज में रील बनवाते नजर आ रहे हैं।

बेगूसराय में एक शादी समारोह में एक युवक का खुलेआम हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल 3स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि शादी के दौरान हर्ष फायरिंग भी हुई थी, हालांकि वायरल वीडियो में सीधे तौर पर गोली चलने की आवाज या दृश्य स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इस वायरल वीडियो होने के बाद नीमा चांदपुरा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच और युवकों की पहचान की जा रही है।

Share This Article