डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के हिरायचक गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 122 बी पर अनियंत्रित तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने सड़क किनारे खड़ी माल वाहक पिकअप में पीछे से ठोकर मार दी।तेज ठोकर रहने के कारण मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वही ठोकर लगने के बाद मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।बहुत समय तक अचेतावस्था में रहने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मोटरसाइकिल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। घायल बाइक चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के मोहद्दीननगर थाना क्षेत्र के दुबहा बोचहा निवासी श्याम लाल साह का 26 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल बाइक सवार ने विद्यापति की तरफ से बछवाड़ा की तरफ जा रहा था। हिरायचक गांव के समीप पहुंचते ही खड़ी माल वाहक पिकअप में पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर मारने के उपरांत अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार 122 बी सड़क पर ही गिर कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट
