सीओ ने जूता मारने की बात को किया खारिज, जमीन विवाद से जुड़ा है मामला।
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के रहुई प्रखंड के अंचलाधिकारी राज कमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आवेदक को जूता खोलकर मारने की बात कहे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। आवेदक अभिषेक कुमार निराला के मुताबिक वह 26 अक्टूबर को जमीन विवाद की समस्या लेकर सीओ के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान सीओ ने गुस्से में जूता खोलकर मारने की बात कही।आवेदक ने सीओ पर रिश्वत खाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।आवेदक ने कहा कि अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करते है और फरियादी को कार्यालय के चक्कर लगाने पर मजबूर किया जाता है।वहीं अंचलाधिकारी राज कमल ने बताया कि अभिषेक कुमार निराला पर दूसरे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।
इस मामले में दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया गया था। सीओ के अनुसार, समझाने के दौरान आवेदक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और रिश्वत लेने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने जूता खोलकर मारने की बात से इनकार किया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगा।
डीएनबी भारत डेस्क
