नालंदा: परवलपुर थाना के ताराबीघा मिल्कीपुर में शराब माफियाओं की दबंगई, खुलेआम चली गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं की दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वीडियो में खुलेआम राइफल लहराते और गोलीबारी करते लोग दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो परवलपुर थाना क्षेत्र के पीलीच पंचायत के ताराबीघा मिल्कीपुर गांव का है। यहां आपसी रंजिश में शराब माफियाओं ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। वायरल वीडियो में दिख रहे राइफलधारी वृद्ध की पहचान अवधेश गोप के रूप में हुई है, जबकि शराब भट्टी के पास खड़े युवक की पहचान अनुज कुमार के रूप में की गई है। दोनों आपस में दादा-पोता बताए जा रहे हैं और ताराबीघा मिल्कीपुर गांव के ही निवासी हैं।

नालंदा: परवलपुर थाना के ताराबीघा मिल्कीपुर में शराब माफियाओं की दबंगई, खुलेआम चली गोलियां, वीडियो हुआ वायरल 2पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अनुज कुमार लंबे समय से शराब का कारोबार करता है। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो वह हथियार लेकर घर पर चढ़ आया और गोलियां चला दीं।वहीं, परवलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

नालंदा: परवलपुर थाना के ताराबीघा मिल्कीपुर में शराब माफियाओं की दबंगई, खुलेआम चली गोलियां, वीडियो हुआ वायरल 3इसी रंजिश में गोलीबारी की घटना हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से एफआईआर दर्ज की है और कुल 12 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article