नालंदा : छात्र जदयू के द्वारा कारगिल पार्क के शहीद स्मारक में पुलवामा दिवस के सातवीं वरसी के अवसर पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि,शहीद जवानों की शहादत को कभी भूला नहीं जा सकता

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा/जहाँ आज पुरे जिले मे प्रेमी जोड़े ने वैलेंटाइन डे मनाया, वही दूसरी ओर छात्र जदयू नालन्दा के द्वारा बिहार शरीफ के कारगिल पार्क के शहीद स्मारक में पुलवामा दिवस के सातवीं बरसी के अवसर पर दीप जलाकर कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।शहीदों को नमन किया गया।

इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव छात्र अध्यक्ष सन्नी पटेल ने कहा के शहीदों की शहादत को कभी भुला नहीं जा सकता। आज जवान मुस्तादी के साथ देश की सरहदों की रक्षा करते हैं तब पूरा देश चैन की नींद सोता है।पुलवामा आतंकी हमले को सात साल हो गए हैं.

नालंदा : छात्र जदयू के द्वारा कारगिल पार्क के शहीद स्मारक में पुलवामा दिवस के सातवीं वरसी के अवसर पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि,शहीद जवानों की शहादत को कभी भूला नहीं जा सकता 2

यह भारत के इतिहास का एक दुखद अध्याय था जब देश ने आतंकी हमले में 40 बहादुर जवानों को खो दिया पूरा देश उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है।जबानों की निष्ठा,दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे।

Share This Article