जेडीयू पंचायत अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के गोधना पंचायत के गोधना गांव निवासी जेडीयू के पंचायत अध्यक्ष मोतीलाल महतो का आकस्मिक निधन रविवार के रात्रि में हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।वह समता पार्टी के समय से ही पार्टी से जुड़े रहे।

- Sponsored Ads-

जेडीयू पंचायत अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया 2उनके निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष रुदल राय पूर्व विधानपार्षद भूमिपाल राय, बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो पूर्व मुखिया विशनपुर श्रीराम राय युवा प्रदेश महासचिव विवेक पटेल छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव पटेल छात्र अध्यक्ष भवानी कुमार,देव कुमार, अमन आनंद ठाकुर, सन्नी मेहता समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा और पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

जेडीयू पंचायत अध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया 3उनके निधन को लेकर रुदल राय ने कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसे भरना कठिन है। भूमिपाल राय ने कहा कि मोतीलाल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। ये बछवाड़ा जेडीयू के लिए अपूरणीय क्षति है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article