गरीबों के हिमायती थे कामरेड शिवकांत, उनके जाने से खोदावंदपुर नेता विहीन हो गया – नेत राम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में कामरेड शिवाकांत प्रसाद सिंह गरीबों के हिमायती थे ।प्रखंड में जिसका कोई नहीं सुनता था उन गरीबों और मजलूमों के आवाज थे। उनके नहीं रहने से प्रखंड के गरीबों ने अपना नेता को दिया है। आज उन गरीबों के आंखों का आंसू कोई पूछने वाला नहीं है ।अंचल और प्रखंड में कोई अधिकारी गरीबों का सुनता नहीं है। आज खुदाबनपुर नेता विहीन  लगता है ।

- Sponsored Ads-

उक्त बातें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री पूर्व प्रमुख नेत राम यादव ने शुक्रवार को नारायणपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित दिवंगत मा क पा नेता  शिवाकांत प्रसाद सिंह के तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कामरेड शिवकांत कट्टर सिद्धांत वादी ताउम्र बाल ब्रह्मचारी वामपंथी नेता थे। जो मरते दम तक लाल झंडा के साए में गरीबों की आवाज बंद कर रहे।

गरीबों के हिमायती थे कामरेड शिवकांत, उनके जाने से खोदावंदपुर नेता विहीन हो गया – नेत राम 2गरीबों की हक और हकूक की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। आज हम सब संकल्प लेते हैं उनके अधूरे सपनों को पूरा करेंगे । यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को किसान नेता मोहम्मद कुदुस, कृष्ण देव यादव ,मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद रुस्तम सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।मौके पर दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article