परिजनों ने शराब बेचने के दबाव और पुराने विवाद का लगाया आरोप
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में बदमाशों ने अमन कुमार नामक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी है। घटना बजरंगबली मंदिर के पास की है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

परिजनों के अनुसार, तीन महीने पहले दुकान के आगे कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने सुलझा दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी युवकों में आक्रोश था। परिजनों का दावा है कि अमन घर के आगे बैठा था, तभी उस पर गोली चलाई गई। उन्होंने आरोपी पर शराब तस्करी करने और अमन पर शराब बेचने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

आरोपी के पूर्व में शराब मामले में जेल जाने की बात भी कही गई है।वहीं राजगीर थानाध्यक्ष ने बताया कि मनीष और अमन के बीच दोस्ती थी। दोस्ती दुश्मनी में कैसे बदली, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
डीएनबी भारत डेस्क
