सिमरिया धाम में वाराणसी के पंडितों द्वारा भव्य गंगा महाआरती शुरू,सिमरिया कुंभ सेवा फाउंडेशन द्वारा 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा गंगा महाआरती

DNB Bharat Desk

उत्तर वाहिनी पतित पावनी सिमरिया धाम गंगानदी तट के हनुमान घाट एवं यमुना घाट के मध्य रिवर फ्रंट सीढ़ी घाट पर कार्तिक कल्पवास मेला के दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिमरिया कुंभ सेवा फाउंडेशन द्वारा वाराणसी दश्वमेध के पंडितों द्वारा सात पीठों पर गंगा महाआरती मंगलवार तिथि 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक संध्या सात बजे आयोजित किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

मंगलवार की शाम सिमरिया गंगा नदी तट पर वाराणसी के पंडितों द्वारा भव्य गंगा महाआरती का शुभारंभ किया गया। सिमरिया कुंभ सेवा फाउंडेशन के बैनर तले गंगा महाआरती का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ स्वामी चिदात्मन जी महाराज, रविन्द्र ब्रह्मचारी , नगर निगम महापौर पिंकी देवी, पूर्व महापौर संजय कुमार, सिमरिया कुंभ सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डा नलिनी रंजन सिंह, महासचिव सह  तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष डा रामप्रवेश सिंह, प्रो अशोक कुमार सिंह अमर, एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी सहित अन्य फाउंडेशन के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।

सिमरिया धाम में वाराणसी के पंडितों द्वारा भव्य गंगा महाआरती शुरू,सिमरिया कुंभ सेवा फाउंडेशन द्वारा 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा गंगा महाआरती 2इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए फाउंडेशन के महासचिव सह तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि कुंभ सेवा समिति के बैनर तले विगत वर्ष 2011 ई से अनवरत 16 साल सिमरिया गंगा नदी तट पर गंगा महाआरती का आयोजन कार्तिक कल्पवास मेला, अर्द्धकुंभ महाकुंभ में किया जाता रहा है। सिमरिया घाट व कल्पवास मेला क्षेत्र के विकास को लेकर विशेष नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सिमरिया धाम दिव्य गंगा नदी का तट बनेगा।आज सिमरिया धाम प्रयाग व हरिद्वार की तरह दिखाई दे रहा है।आने वाले दिनों में और विकसित व पर्यटन स्थल के रूप अलग पहचान बनायेगी।

सिमरिया धाम में वाराणसी के पंडितों द्वारा भव्य गंगा महाआरती शुरू,सिमरिया कुंभ सेवा फाउंडेशन द्वारा 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा गंगा महाआरती 3उन्होंने कल्पवासियों व श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि मां गंगा के तट को पवित्र और स्वच्छ बनाए रखने में मदद करें। गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने का संकल्प के साथ हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने फतेहा महंत दिवंगत महंत रामसुमिरन दास जी के निधन पर उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने कुंभ सेवा समिति और सिमरिया धाम के विकास में अपनी अमूल्य छाप छोड़ी है।

उनके चले जाने से हम सभी मर्माहत है।इस अवसर पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि सिमरिया धाम अपने खोए गौरव को प्राप्त कर नया इतिहास रच रहा है।2011, 2017,2023 ई अर्द्धकुंभ महाकुंभ का सफल आयोजन समिति के सहयोग से हुआ और आगे भी 2029 ई में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।उसको वृहत पैमाने पर प्रकाशित करें। आगत अतिथियों को सिमरिया कुंभ सेवा फाउंडेशन द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मंच संचालन उमेश मिश्रा ने किया।

सिमरिया धाम में वाराणसी के पंडितों द्वारा भव्य गंगा महाआरती शुरू,सिमरिया कुंभ सेवा फाउंडेशन द्वारा 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा गंगा महाआरती 4इस अवसर पर बनारस के आचार्य राममणि शर्मा, पण्डित नारेंद्र पाठक, पण्डित नागेंद्र कोरमलिया, पण्डित विनोद तिवारी, पण्डित मयंक तिवारी, पण्डित मुदित तिवारी, पण्डित पंकज पाण्डेय एवं संगीत गायन में प्रसिद्ध वो मशहूर गायक सूजन शर्मा तथा तबला पर संगत में मोहन सुवेदि और सिमरिया कुंभ सेवा फाउंडेशन के सचिव विकास कुमार, रामाशीष सिंह, कुमार भवेश,आभा सिंह, शुभम कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज शांडिल्य, डा बलवन कुमार, वार्ड प्रतिनिधि कुमार राजा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा रेखा राम, सुरेन्द्र सिंह, रोहित कुमार, सुनामी,नीतिन कुमार, निर्मल, नीरज कुमार, सुशील झा सहित अन्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article