समस्तीपुर: महान सितार वादक प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी का निधन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर। महिला कॉलेज की पूर्व विभागाध्यक्ष महान सितार वादक प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी का 22 दिसंबर 2024 को ठंडी शाम के शुरुआती घंटों में अंतिम निधन हो गया.वह एक स्नेही पत्नी, मां और दादी रूप में जानी जाती थीं.कई लोगों की प्रिय मित्र, घर की जान, इस छोटे से शहर समस्तीपुर के दिल में जगह बनाई हुई थी.

इस शोकाकुल की घड़ी में उनके पुत्र डॉक्टर सुप्रियो मुखर्जी ने प्रार्थना करते कहा कि जिस नए संसार में उन्होंने कदम रखा है, वहां उनका कल्याण हो और भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. बता दे कि 1942 में जन्मी प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी महिला कॉलेज में 1975 मे बतौर म्यूजिक की शिक्षिका के रूप में योगदान दी थी.इसके बाद ये म्यूजिक संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष के पद से रिटायर्ड हुई थी.विदित हो कि प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी महान सितारवादक पंडित रविशंकर से शिक्षा ग्रहण की थी.

समस्तीपुर: महान सितार वादक प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी का निधन 2ये समस्तीपुर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय एन मुखर्जी की पत्नी थी.इस दुख की घड़ी में पुत्र डॉक्टर सुप्रियो मुखर्जी, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुंन्द मुखर्जी को काफी संख्या में लोगों ने मिलकर सांत्वना दी है. वही केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने महान सितारवादक जान्हवी मुखर्जी के निधन पर दुख जताया है.डॉक्टर सुप्रियो मुखर्जी ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article