बीहट: खैराजी टोला निवासी राम सुमिरन पासवान का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक; पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

नगर परिषद बीहट क्षेत्र अन्तर्गत  खैराजी टोला निवासी राम सुमिरन पासवान के असामयिक निधन की खबर मिलते ही समस्त नगर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। पूर्व विधायक राम रतन सिंह सहित स्थानीय सभी दलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके आवास जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

- Sponsored Ads-

शोकाकुल परिजनों ने बताया कि वे बीते शाम को खाना खा कर करीब 9 बजे रात्रि सोने जा रहे थे,कि अचानक बिस्तर पकड़ने के क्रम में नीचे गिर गए,आननफानन में उन्हें इलाज हेतु ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिए।निधन की खबर सुनते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया।वहीं पूर्व विधायक राम रतन सिंह,भाकपा अंचल मंत्री प्रहलाद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह,

बीहट: खैराजी टोला निवासी राम सुमिरन पासवान का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक; पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 2आनंद जायसवाल, अशोक रजक एवं महेश पासवान ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी, एवं राम सुमिरन पासवान के असामयिक निधन को लेकर शोक व्यक्त किया। मौके पर महेश पासवान, फुलेना पासवान, भास्कर राय, दिलीप सिंह, बच्चा पासवान, नंदन पासवान, भैरव पासवान, सुरेश पासवान,उमेश पासवान, भगवान पासवान,शेखर पासवान, गणेश पासवान,योगी सिंह समेत सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

Share This Article