सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में गोदभराई समारोह एवं व्हीलचेयर वितरण तथा अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बुधवार को हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड बरौनी के सीएसआर सहयोग से एच एलएफपीपीटी द्वारा संचालित ‘सेहत साथी’ परियोजना के अंतर्गत सीएचसी बछवाड़ा में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया गया। इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र बरौनी में जागरूकता कार्यक्रम, गोदभराई समारोह एवं बरौनी की 28 स्वास्थ्य सुविधाओं को व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड बरौनी की ओर से वाईस परसिडैंट नितिन सक्सेना, एचआर मानव संसाधन एवं सीएसआर मनीष सिंह एवं मुख्य प्रबंधक विक्रांत सिंह उपस्थित रहे।वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बछवाड़ा डा मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा राजीव कुमार, बीएचएम बछवाड़ा सुवीर कुमार पंकज, बीएचएम बरौनी, संजय कुमार ‌, बीएएम लाल मोहन एवं एलएफपीपीटी की ओर से राजेश कुमार बेहरा,  संजीव पांडे एवं  शिव पूजन वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार बेहरा द्वारा किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में गोदभराई समारोह एवं व्हीलचेयर वितरण तथा अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन 2कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। गोदभराई समारोह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त, बरौनी की 28 सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को व्हीलचेयर वितरित की गईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में सहायता मिलेगी। वहीं‌ सीएचसी बछवाड़ा में अल्ट्रासाउंड मशीन के उद्घाटन से क्षेत्र के लाभार्थियों को आवश्यक जाँच सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

एचयूआरएल के सीएसआर सहयोग एवं एलएफपीपीटी के प्रयासों से आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा समुदाय तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article