डीएनबी भारत डेस्क
थाना क्षेत्र के एक गांव से पीड़िता की मां ने वीरपुर थाना में आवेदन देते डीह पर पंचायत के वार्ड नं 5 मल्लहडीह निवासी राजनीति सहनी के पुत्र राजीव कुमार और राम उदय सहनी के पुत्र रवि कुमार के विरुद्ध 11,50 बजे रात्रि में घर में घुसकर मेरी 16 वर्षीय पुत्री को बंदुक दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास से संबंधित आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

आवेदन के आलोक में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई में एक नाम जद आरोपी राजीव कुमार को मंसुरचक थाना क्षेत्र के अहिया पुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि दुसरे नाम जद आरोपी रवि कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी किया जा रहा है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट