बरौनी में सीएम नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में आगामी 14 मार्च को समृद्धि यात्रा के दौरान बियाडा असुरारी बरौनी में आगमन की तिथि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री, उपविकास आयुक्त आकाश चौधरी,सदर एसडीओ अनिल कुमार, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ,डीटीओ राजीव कुमारसहित अन्य पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

 समृद्धि यात्रा को लेकर बनाए जाने स्टाल, मुख्यमंत्री आगमन को लेकर बन रहे अस्थाई हेलीपैड स्थल, जन संवाद कार्यक्रम, प्रशासनिक अधिकारी की समीक्षा बैठक स्थल की तैयारी का गहनता से जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभाग के पदाधिकारी को अतिशीघ्र तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया ।14 मार्च के सुबह नौ बजे मुख्यमंत्री का आगमन निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 1200 करोड़ की लागत से कैम्पा कोला प्लांट का आधारशिला रखेंगे।

बरौनी में सीएम नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण 2 निरीक्षण के दौरान तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सूरज कान्त, नप बीहट मुख्य पार्षद बबीता देवी ,जदयू नेता भूमिपाल राय, भाजपा कार्यकर्ता शुभम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article