समस्तीपुर:10 घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति के साथ दर्जनों मवेशी की जलकर गई जान, एक महिला की झुलसने से हुई मौत

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड-5 में कई घरों में आग लग गई। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला झुलस गई, जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

- Sponsored Ads-

 मृतका की पहचान फुलपरी देवी  के रूप में हुई है। वार्ड सदस्य मकसूदन दास ने बताया कि गांव में अचानक आग लग गई अगलगी की घटना में करीब 10 घर चपेट में आने से जलकर राख हो गया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। मामले की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

हासमस्तीपुर:10 घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति के साथ दर्जनों मवेशी की जलकर गई जान, एक महिला की झुलसने से हुई मौत 2लांकि बकरियां बचाने के चक्कर में अगलगी की घटना में फूलपरी झुलस गई थी आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया, लेकिन जान नहीं बची। घटना में दर्जनों मवेशियों के भी जलने से मौत की सूचना है। फूलपरी के घर में अगलगी कि यह चौथी घटना है। 

समस्तीपुर:10 घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति के साथ दर्जनों मवेशी की जलकर गई जान, एक महिला की झुलसने से हुई मौत 3इससे पहले तीन बार आग लग चुकी थी। आग की इस घटना में आधा दर्जनों बकरियों के जलकर मरने और लाखों रुपये का सामान जलकर राख होने की बात परिजनों ने बताई है। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Share This Article