डीएनबी भारत डेस्क
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद रिशाबुल की असामयिक निधन से स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं उनके शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी ।

बिहट नगर परिषद अंतर्गत बिहट इब्राहिमपुर टोला वार्ड 30 के निवासी करीब 55 वर्षीय मोहम्मद रिसाबुल की लंबी बीमारी के कारण इलाज के दौरान सोमवार की शाम उनके असामयिक निधन से परिवार के लोग काफी मर्माहत है। मोहम्मद इरशाबुल के निधन की खबर मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर का अन्तिम दर्शन किया।
वही जदयू नेता अरुण कुमार गांधी ने उनके आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मोहम्मद रिशाबुल एक शरीफ एवं नेक इंसान कर्तव्यनिष्ट व्यक्तित्व के मिलनसार व्यक्ति थे। उनके जाने से हम सब काफी मनमहत हैं ।इस दुखद की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को सहने की शक्ति प्रदान करें ।
मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सह किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मंडल के सदस्य राम आधार सिंह, वार्ड पार्षद मोहम्मद हनीफ उर्फ नेपो, वार्ड सदस्य पिपरा दिवस मोहम्मद लाल बाबू ,अशोक रजक एवं सुरेश सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की