समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई : विवाह भवन के पास खड़े ट्रक से मिली 290 कार्टन शराब, बीयर और वोडका; तस्करों में मची खलबली

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर वार्ड संख्या-12 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब, वोडका और बीयर बरामद की है। 

- Sponsored Ads-

बरामद शराब की कुल मात्रा 2895 लीटर बताई जा रही है। उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान ट्रक से 95 कार्टन बीयर जिसकी कुल मात्रा 1140 लीटर, 45 कार्टन वोडका जिसकी कुल मात्रा 405 लीटर तथा 150 कार्टन विदेशी शराब जिसकी कुल मात्रा 1350 लीटर बरामद किया गया। 

समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई : विवाह भवन के पास खड़े ट्रक से मिली 290 कार्टन शराब, बीयर और वोडका; तस्करों में मची खलबली 2सभी शराब सिक्किम निर्मित बताई गयी है। कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब से लदे ट्रक को भी जब्त कर लिया है।बताया गया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक विवाह भवन के पास समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर एक ट्रक संदिग्ध स्थिति में खड़ा है, जिसमें शराब लोड है। 

समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई : विवाह भवन के पास खड़े ट्रक से मिली 290 कार्टन शराब, बीयर और वोडका; तस्करों में मची खलबली 3सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम निरीक्षक समीर कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सड़क किनारे खड़े ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। ट्रक नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article