सिमरिया में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया 17 वर्षीय बालक, SDRF ने निकाला बाहर लेकिन अस्पताल में तोड़ा दम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया धाम गंगा नदी में सोमवार को सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी तेली टोल वार्ड नंबर – 06 निवासी मुकेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार, रामविलास साव का पुत्र दीपक कुमार और रामरतन साव का पुत्र नन्दन कुमार चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया धाम गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन लोगों में से एक युवक आलोक कुमार गहरे पानी में चला गया।

 जिसे साथ में स्नान कर रहे उसके चाचा दीपक कुमार और ग्रामीण नन्दन कुमार अपने स्तर से काफी प्रयास किया पर कोई पता नहीं चला। फिर पानी से बाहर निकल कर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर को आधे घंटे से अधिक समय तक खोजा कोई अतापता नहीं मिलने पर डायल 112 पर डायल किया और एक बाईक चालक के सहयोग से एसडीआरएफ छावनी पहुंचा। 

सिमरिया में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया 17 वर्षीय बालक, SDRF ने निकाला बाहर लेकिन अस्पताल में तोड़ा दम 2जहां काफी आरज़ू मिन्नत के बाद आधे घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम पानी में उतरी और खोजबीन शुरू किया। एसडीआरएफ टीम ने आलोक कुमार को जीवित पानी से बाहर निकाला। जहां से डायल 112 की टीम ने स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया,जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच उपरांत उम्र क़रीब 17 वर्षीय आलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। दीपक कुमार ने बताया कि मेरा भतीजा आलोक कुमार रविवार से ही गंगा नदी में स्नान करने के लिए जिद कर रहा था।

 सिमरिया में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया 17 वर्षीय बालक, SDRF ने निकाला बाहर लेकिन अस्पताल में तोड़ा दम 3टालमटोल करने के बाद सोमवार को वह फिर से जिद करने लगा। तब अपने एक ग्रामीण नन्दन कुमार को साथ लेकर हम तीनों गंगा नदी में स्नान करने आए थे। जहां यह घटना घटित हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर उसे पानी से निकालने में मदद मिलती तो यह बच जाता। वहीं घटना की सूचना पाते ही मृतक आलोक कुमार का ग्रामीण बरौनी अस्पताल पहुंचा। वहीं चकिया थाना पुलिस ने बरौनी अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

 सिमरिया में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाया 17 वर्षीय बालक, SDRF ने निकाला बाहर लेकिन अस्पताल में तोड़ा दम 4मृतक आलोक कुमार के चाचा दीपक कुमार ने बताया कि मृतक सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी तेली टोल वार्ड नंबर – 06 निवासी मुकेश कुमार का उम्र क़रीब 17 वर्षीय आलोक कुमार है। और हमारे स्थानीय ग्रामीण रामरतन साव का पुत्र नन्दन कुमार तथा हम रामविलास साव का पुत्र दीपक कुमार हैं। सभी एक साथ घर से गंगा नदी में स्नान करने आए थे जहां सदा सदा के लिए हम अपने भतीजा आलोक कुमार को खो दिए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article