नेपाल सड़क हादसा: पोस्टमार्टम के बाद बेगूसराय के बलिया पहुंचे तीनों दोस्तों के शव, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

नेपाल में 4 जनवरी की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बेगूसराय के बलिया के रहने वाले तीन दोस्तों की मौत हो गई थी।नेपाल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही तीनों युवकों के शव बलिया पहुंचे, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घर-घर मातमी सन्नाटा पसर गया और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

- Sponsored Ads-

बलिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लखमिनिया स्टेशन रोड स्थित सेठानी धर्मशाला के पीछे और दीपक सिंह मार्केट के पास घर बनाकर रहने वाले मृतक रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन का शव बलिया पहुंचते ही करीब दो घंटे तक लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद सड़क मार्ग के जरिए उनके पैतृक गांव पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथ मंदिर मोहल्ला अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।वहीं बलिया थाना क्षेत्र के मंसरपुर पंचायत अंतर्गत शादीपुर करारी गांव निवासी रमेश सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गिट्टू कुमार के शव को मंसरपुर लाया गया।

नेपाल सड़क हादसा: पोस्टमार्टम के बाद बेगूसराय के बलिया पहुंचे तीनों दोस्तों के शव, परिजनों में मचा कोहराम 2गांव में उनके घर पर अंतिम दर्शन के बाद गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।इसके साथ ही लखमिनिया स्टेशन रोड स्थित सेठानी धर्मशाला के समीप दीपक सिंह मार्केट के पास रहने वाले अरविंद कुमार  के शव को भी घर पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद आज सुबह उनके शव को मुंगेर घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।तीनों शवों को नेपाल से अलग-अलग एंबुलेंस के जरिए एक साथ बलिया लाया गया था। कड़ाके की ठंड के बावजूद  तीनों युवकों के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

नेपाल सड़क हादसा: पोस्टमार्टम के बाद बेगूसराय के बलिया पहुंचे तीनों दोस्तों के शव, परिजनों में मचा कोहराम 3आपको बता दें कि तीनों दोस्त 2 जनवरी को नववर्ष के अवसर पर पूजा-पाठ और घूमने के लिए एक साथ नेपाल गए थे। जहां 4 जनवरी की शाम ओवरटेक के दौरान उनकी सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।परिजनों को इस दर्दनाक हादसे की जानकारी गूगल के माध्यम से मिली थी। फिलहाल तीनों युवकों के निधन से पूरे बलिया इलाके में शोक की लहर है और हर आंख नम नजर आ रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article