बिहारशरीफ: ‘लड़का बदलकर लड़की देने’ के 3 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट का बड़ा कदम, माँ और बच्ची का हुआ DNA टेस्ट

DNB Bharat Desk

3 साल पूर्व बिहार शरीफ के निजी क्लिनिक में लड़का को बदलकर लड़की देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बच्ची और माँ का डीएनए सेम्पल लिया गया। इस दौरान नालंदा के एसपी ,सिविल सर्जन और बिहार थाना इंस्पेक्टर मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

पटना हाई कोर्ट के अधिबक्तता राजीव कुमार सकशेना ने बताया की पीड़ित परिवार की ओर से हाई कोर्ट में बच्चा बदलकर बच्ची देने के मामले में याचिका दाखिल किया गया था। इस मामले में न्यायालय द्वारा डीएनए जांच का निर्देश दिया गया उसके बाद आज डीएनए सेम्पल लिया गया है।

बिहारशरीफ: 'लड़का बदलकर लड़की देने' के 3 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट का बड़ा कदम, माँ और बच्ची का हुआ DNA टेस्ट 23 साल पूर्व राजगीर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अविनाश कुमार की पत्नी सिन्की कुमारी का प्रसव गिरियक अस्पताल में हुआ था जहाँ लड़का का जन्म हुआ था। लड़का का तबियत खराब होने के बाद निजी क्लिनिक में लड़का को बदली कर दिए जाने के आरोप में बिहार थाना में मामला दर्ज कराया था और लड़की को लेने से इंकार कर दिया था

बिहारशरीफ: 'लड़का बदलकर लड़की देने' के 3 साल पुराने मामले में हाई कोर्ट का बड़ा कदम, माँ और बच्ची का हुआ DNA टेस्ट 3जिसके बाद डीएम के आदेश पर लड़की को चाईल्ड वेलफेयर सोसाइटी के हवाले किया गया था आज बच्ची और सिन्की कुमारी का डीएनए जांच कराया गया गया है जिसका रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा बच्ची सिन्की कुमारी का है या किसी और का।

Share This Article