बरौनी: 7 मार्च से सभी पंचायतों और बीहट नगर परिषद में लगेगा ‘जीवन प्रमाणीकरण’ शिविर, बीडीओ ने जारी किया शेड्यूल

DNB Bharat Desk

बरौनी प्रखंड के सभी पंचायत और नगर परिषद बीहट परिक्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों का आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए बीडीओ बरौनी अनुरंजन कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में 7 मार्च से लेकर 18 मार्च तक पेंशनधारियों का आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

इसको लेकर शहीद नीरज स्मृति सभागार में बैठक कर विधिवत् शिविर के आयोजन पर चर्चा की गयी। बैठक में सभी पंचायत में शिविर आयोजित कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पत्र बनाने का निर्णय लिया गया। खास करके बीहट नगर परिषद क्षेत्र में कन्या मध्य विद्यालय बीहट, मध्य विद्यालय बीहट, प्राथमिक विद्यालय बीहट नंबर 1, मध्य विद्यालय चकिया, उच्च विद्यालय राजवाड़ा और मध्य विद्यालय गढ़हारा में शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बरौनी प्रखंड के अमरपुर पंचायत में पंचायत भवन अमरपुर, मध्य विद्यालय प्रेमचंद नगर, वभनगामा पंचायत के पंचायत भवन, सामुदायिक भवन कारीचक व संस्कृत विद्यालय छपकी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बरौनी: 7 मार्च से सभी पंचायतों और बीहट नगर परिषद में लगेगा 'जीवन प्रमाणीकरण' शिविर, बीडीओ ने जारी किया शेड्यूल 2जबकि वथौली पंचायत के पंचायत भवन और केशावे पंचायत के पंचायत भवन और मध्य विद्यालय मकरदही में शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं महना, मैदा वभनगामा, मोसादपुर, नींगा, नूरपुर, सिमरिया एक, सिमरिया दो और मल्हीपुर दक्षिण के पंचायत भवन में ही शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पपरौर पंचायत के पंचायत भवन, सामुदायिक भवन हवासपुर, उर्दू मध्य विद्यालय पपरौर, पिपरा देवस पंचायत के पंचायत भवन,  प्राथमिक विद्यालय पिपराडीह, प्राथमिक विद्यालय बाबा स्थान और सहुरी पंचायत के पंचायत भवन सहुरी और मध्य विद्यालय फुलकारी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article