बेगूसराय में निजी बैंक कर्मी का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक तरफ जहां युवक के द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है तो वहीं युवक के परिजनों ने मृतक राजीव कुमार की पत्नी सुषमा देवी पर हत्या करने का आरोप लगाया है । फिलहाल घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा गांव की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

 तेघरा थाना क्षेत्र के अंबा निवासी राजीव कुमार पिछले एक साल से बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा में किराए के मकान में रहते थे और एक निजी बैंक में कलेक्शन एजेंट का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे थे। बीती रात राजीव कुमार का शव उनके घर में ही फंदे से लटका पाया गया। इसके बाद परिजनों ने पत्नी सुषमा देवी पर हत्या का आरोप लगाया है।

बेगूसराय में निजी बैंक कर्मी का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप 2 वहीं सुषमा देवी का कहना है कि जब राजीव कुमार काम से लौटे तो उनके द्वारा खाना पड़ोस दिया गया तथा वह अपने बच्चों के साथ बाहर ही सो गई। तकरीबन आधी रात के बाद घर के अंदर से छटपटाहट की आवाज सुनकर जब वह घर पहुंची तो उसने अपने पति राजीव कुमार को फंदे से लटका हुआ पाया। तत्पश्चात उनके द्वारा हो हल्ला किया गया लेकिन सुषमा देवी का कहना है कि कोई भी पड़ोसी उसकी मदद करने के लिए नहीं आए। 

बेगूसराय में निजी बैंक कर्मी का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप 3फिर किसी तरह उसने ही उन्हें फंदे से नीचे उतारा। लेकिन ससमय इलाज नहीं होने की वजह से राजीव कुमार की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। अब पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या की साजिश ।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article