शादी की नियत से छात्रा का अपहरण, वीरपुर पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला पिकेट क्षेत्र के एक गांव से बीए की परीक्षा देने गई यूवती को शादी की नियत से अपहरण कर गायब कर देने से संबंधित मामला यूवती के पिता ने वीरपुर थाना में आवेदन देते हुए कराया है।

थाना को को दिए आवेदन में यूवती के पिता ने अपने ही ग्रामीण रौशन कुमार,रिजिया देवी,सुनिल कुमार, अनिल कुमार,दुनीलाल पासवान,बैजू पासवान को नाम जद आरोपी बनाते हुए आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने शादी की नियत से अपहरण कर लिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

Share This Article