UPSC में आयुष कुमार ने लहराया परचम, देशभर में हासिल किया 143वां रैंक; जिले में खुशी की लहर

DNB Bharat Desk

ताजपुर, समस्तीपुर | 6 मार्च 2026: कोठिया सर्वरगंज निवासी और ताजपुर बाजार के प्रमुख थोक जेनरल स्टोर मालिक अरुण कुमार चौधरी के सुपुत्र आयुष कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा में देशभर में 143वां स्थान हासिल कर सफलता का शानदार परचम लहराया है।

- Sponsored Ads-

बचपन से ही मेधावी आयुष ने एकाग्रचित प्रयासों से इस ऊंचाई को छुआ और कोठिया गांव, ताजपुर प्रखंड तथा समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया।आयुष के माता-पिता ने संघ परिवार से जुड़कर बच्चों को उत्तम संस्कार व शिक्षा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अरुण कुमार चौधरी वर्तमान में ताजपुर खंड के माननीय खंड संचालक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

UPSC में आयुष कुमार ने लहराया परचम, देशभर में हासिल किया 143वां रैंक; जिले में खुशी की लहर 2इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ताजपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जिला सामाजिक समरसता प्रमुख जितेंद्र कुमार, संघ के विभाग सह-संचालक विश्वनाथ राम, भाजपा युवा नेता अमरेश कुमार, अनिकेत अंशु, एलिट सोसायटी के सभी सदस्यगण, कोठिया के मुखिया धर्मेंद्र कुमार, बाल कृष्ण साह, रामबरन साह, समाजसेवी दिलीप साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुमार समर्पण, राजनरायन साह, ताजपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चौधरी, विधान पार्षद डॉ. तरुण चौधरी, विधायक रणविजय साहू सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने आयुष को बधाई दी। अवसर पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई।आयुष की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो कठोर परिश्रम और सही मार्गदर्शन से असंभव को संभव बना सकती है।

Share This Article